(रोहित सेठ संग मनीषा )
वाराणसी :- प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में नामांकन हेतु महा अभियान की तैयारी चल रही है।इसी क्रम में प्रवेश उत्सव की तैयारी में प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय ककरहिया के शिक्षक गण राजेश सिंह, मनोज कुमार,अनिल शर्मा आदि ने ग्राम ककरहिया के अभिभावकों से बच्चों को नामांकन हेतु प्रेरित किया।
बच्चों द्वारा विद्यालय को झंडी व पतंगी से सजाया गया। अभिभावकों को बच्चों को मिल रहे नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक,बैग, जूता,मोजा इत्यादि के बारे में भी चर्चा किया गया। अभिभावकों द्वारा बच्चों को अधिक से अधिक नामांकन हेतु आश्वासन भी दिया गया ।

