( रोहित सेठ संग मनीषा )
वाराणसी :- सुधाकर महिला शिक्षण संस्थान समूह में छात्राओं को टेबलेट व स्मार्टफोन वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 810 छात्राओं को टेबलेट और स्मार्ट फोन वितरण किया गया | इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री डॉ.दयाशंकर उर्फ दयालु मिश्र मुख्य अतिथि ने सभी छात्राओं को टेबलेट व स्मार्टफोन का वितरण किया। राज्य मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के डिजीटल इंडिया के सपनों को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगे बढ़ा रहे हैं। डॉ मिश्र ने कहा कि हम लोगों ने कोविड-19 के समय को देखा है जिसमें ये मोबाइल आप सभी छात्राओं के लिए बहुत उपयोगी सिद्ध होगा।
सुधाकर महिला शिक्षण संस्थान समूह के संस्था प्रमुख व प्राचार्य डॉ. प्रभु नारायण दूबे ने कहा कि आज वर्तमान समय में ऑनलाइन परीक्षा व पढ़ाई के लिए छात्राओं के लिए बहुत सिद्ध होगी।समन्वयक डॉ अशोक कुमार पाण्डेय ने कहा कि मोबाइल व टेबलेट विशेषकर छात्राओं के लिए बहुत उपयोगी है क्योंकि महिलाये और छात्रायें इसके साथ अपनी पढ़ाई घर पर भी कर सकती है। निदेशक ही आर्शिवाद दूबे ने कहा कि टैबलेट मोबाइल वितरण का कार्यक्रम उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा किये जाने से भारत तकनीकि देशों में सर्वोच्च स्थान पर होगा।
इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक व शिक्षिकाएं और कर्मचारीगण उपस्थित रहे। टेबलेट व मोबाइल वितरण बी.ए.,बी.एस.सी, बी. कॉम., एम० ए० और बी.एड. के छात्राओं को वितरण किया गया। कार्यक्रम में अपना पूर्ण सहयोग वरिष्ठ प्रवक्ता डाक्टर मंजू त्रिपाठी ,डॉ. श्याम सुंदर मिश्र, डॉ0 मनोरमा तिवारी, डॉ. ऊषा उपाध्याय ,डाक्टर अवनीश पाण्डेय ,डाक्टर अवनीश उपाध्याय , डॉ० सुजीत राय, श्री सुनील पाण्डेय , श्री राजकुमार श्रीवास्तव सहित समस्त शिक्षकगण ने सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ० सरोज सिंह ने किया।
