वाराणसी। अध्यात्म एवं धर्म की नगरी काशी में सुबह की शुरुआत अब तेज कर्कश कानफोडू अजान की आवाज से नहीं बल्कि मधुर हनुमान चालीसा की पाठ से होगी। राष्ट्रीय हिन्दू दल ने इसके लिए काशी की 21 मंदिरों में लाउडस्पीकर लगाकर हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर इसकी शुरुआत कर रही है। राष्ट्रीय हिन्दू दल अध्यक्ष हिन्दू नेता रोशन पाण्डेय ने कहा कि रोज सुबह सुबह तेज कर्कश आवाज में काशी वासियों को अजान की आवाज सुनना पड़ता है ।
जिससे सभी को परेशानी होती है इसलिए हम लोगों ने ये निर्णय लिया है कि अब सुबह की शुरुआत मधुर हनुमान चालीसा की पाठ से होगी और इसके लिए शुरुआती तौर पर काशी की 21 मंदिरों में लाउडस्पीकर लगवाया जा रहा है ।
धीरे-धीरे इसकी संख्या बढ़ाई जाएगी और प्रदेश के प्रत्येक जिले में राष्ट्रीय हिन्दू दल के कार्यकर्ताओं द्वारा इसका विस्तार किया जाएगा। राष्ट्रीय हिन्दू दल अध्यक्ष रोशन पाण्डेय ने कहा कि हमारा मकसद शौहार्द बिगाड़ना नहीं है बल्कि काशी की धार्मिक संस्कृति को बढ़ावा देना है ।
जो पहले वैदिक मंत्रों से सुबह की शुरुआत होती थी वह अब मस्जिदों से बजने वाले अजान से हो रही है। यह समझ में नहीं आ रहा है कि हम काशी में रह रहे हैं या काबा और मदीना में? इसलिए हम इस मुहिम की शुरुआत श्री हनुमान जन्मोत्सव से कर रहे हैं ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *