वाशिगटन | अमेरिका के ‘ट्रैक एवं फील्ड इतिहास में सबसे ज्यादा ओलंपिक पदक जीतने वाली एथलीट एलिसन फ़ेलिक्स ने कहा कि वह 2022 सत्र के बाद संन्यास ले लेंगी।फ़ेलिक्स ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम पेज पर लिखा, ”यह सत्र समय के लिये नहीं बल्कि यह आनंद लेने के लिये है। उन्होंने कहा, ”अगर आप मुझे इस साल ट्रैक पर देखेंगे तो मैं उम्मीद करूंगी कि आपसे एक पल और एक स्मृति साझा करूं।
फ़ेलिक्स ने पिछले साल तोक्यो ओलंपिक में 400मीटर में कांस्य पदक जीतने के बाद चार गुणा 400मीटर रिले में स्वर्ण पदक जीता था। ये दोनों उनके 10वें और 11वें ओलंपिक पदक थे जिससे उन्होंने अमेरिका की रिकॉर्ड बुक में कार्ल लुईस को पछाड़ दिया था। वह अब दुनिया में बस फिनलैंड के पावो नुर्मी से एक पदक पीछे हैं जिन्होंने 1920से 1928 के बीच 12 पदक जीते थे।
अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने लिखा, ”इस सत्र में मैं महिलाओं और अपनी बेटी के बेहतर भविष्य के लिये दौडूंगी। फ़ेलिक्स के नाम विश्व चैम्पियनशिप में रिकॉर्ड 13 स्वर्ण और कुल 18 पदक हैं।
