वाराणसी में इन दिनों बदमाशओं बेखौफ अंदाज में अपने काम को अंजाम देने में जुटे हैं। आए दिन सरेराह छिनैती, उचक्कागिरी का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को चलते आटो से बदमाशों ने महिला का मंगल सूत्र व रुपयों से भरा बैग ले भागे। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस आटो चालक को हिरासत में ले कर पूछताछ कर रही है ।।

वाराणसी. शहरी क्षेत्र में इन दिनों अपराध का ग्राफ लगातार ऊपर जा रहा है। आए दिन उचक्कागिरी और छिनैती की घटनाएं हो रही हैं। बदमाशों के निशाने पर महिलाए हैं। ये तब है जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ तौर पर कहा है कि महिला सुरक्षा माने सिर्फ एंटी रोमियो नहीं है। अब ताजा घटनाक्रम के तहत शुक्रवार को सारनाथ इलाके में बाइक सवार बदमाश चलते आटो से एक महिला का मंगल सूत्र व बैग छीन कर भाग निकले। बैग में पांच हजार रुपए, सोने का मंगलसूत्र, डेबिट-क्रेडिट कार्ड और आधार कार्ड सहित अन्य जरूरी कागजात थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस फिलहाल ऑटो चालक से पूछताछ में जुटी है ।
बताया जाता है कि पीड़ित महिला चौबेपुर थाना क्षेत्र के बीकापुर गांव की रहने वाली हैं। उनके पति शशिकांत तिवारी मुंबई में रहते हैं। शशिकांत ने बताया कि गुरुवार को वो मुंबई से अपनी पत्नी और बहु के साथ वाराणसी आ रहे थे। रात 2:15 बजे के लगभग वह कैंट स्टेशन पर ट्रेन से उतरे। स्टेशन से बाहर निकलने के बाद उन्होंने घर जाने के लिए एक ऑटो तय किया। फिर वो खुद ऑटो चालक के बगल में बैठ गए जबकि पत्नी व बहु पीछे की सीट पर बैठी थी। कैंट स्टेशन से ऑटो लेकर चालक उनके घर के लिए निकला ।
शशिकांत ने बताया कि आटो जब सारनाथ क्षेत्र के मवइयां पहुंचा तो पीछे से बाइक सवार बदमाश आए और उनकी पत्नी के हाथ से बैग छीन कर तेजी से भाग निकले। बदमाश इतनी तेजी से निकले कि उन्हें पता ही नहीं लगा कि वह किधर भागे। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना सारनाथ थाने की पुलिस को दी गई। हालांकि अब तक पुलिस एफआईआर नहीं दर्ज की है ।
प्रथमदृष्टया ऑटो चालक की भूमिका संदिग्ध प्रतीत होने पर उससे पूछताछ की जा रही है। पीड़ित को थाने बुलाया गया है। उनकी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।”-अर्जुन सिंह, सारनाथ थाना प्रभारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *