रोहनिया थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी भदवर अंतर्गत देल्हना गाँव निवासी मृतक मुरारी के हत्या के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को रोहनिया पुलिस ने शनिवार को लठिया तिराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।प्राप्त जानकारी के मुताबिक गत 30 मई 2021 को देल्हना गाँव निवासी मृतक मुरारी को उसके दोस्त कमलेश कुमार पटेल 20 वर्ष निवासी नरोत्तमपुर थाना लंका तथा सुनील पटेल 21 वर्ष निवासी देल्हना थाना रोहनिया को जांचोपरांत लठिया से गिरफ्तार कर रोहनिया पुलिस ने जेल भेज दिया।ज्ञात हो कि कमलेश कुमार पटेल और मृतक मुरारी आपस मे दोस्त थे 30 मई को पूड़ी खाने तीन लोग साथ निकले थे रास्ते मे कोल्ड्रिंक में जहर मिलाकर मुरारी को दिया था जिससे उसकी मौत हो गयी थी मृतक के परिजनों ने नामजद तहरीर दिया था,आरोपियों की तलाश जारी थी कि मुखबिर खास द्वारा प्रभारी निरीक्षक रोहनिया विमल कुमार मिश्रा को सूचना मिली कि हत्या के आरोपी लठिया से कही भागने के फिराक में है जिस पर घेराबंदी करते हुए रोहनिया पुलिस ने दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक रोहनिया विमल कुमार मिश्रा,उप निरीक्षक अनुराग कुमार मिश्रा,कांस्टेबल अखिलानंद पटेल,प्रमोद यादव,अभिषेक इत्यादि लोग रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *