उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने शनिवार को अपने दौरे के दुसरे दिन बाबा विश्वनाथ के विधिवत दर्शन पूजन के बाद काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव का दर्शन-पूजन किया। इस दौरान महंत नवीन गिरी ने उनकी पूजा संपन्न कराई। उन्होंने बाबा को परम्परानुसार तेल अर्पित किया और देश में सुख शान्ति की प्रार्थना की।इस दौरान उनके साथ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर मिश्र दयालु, राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल मौजूद रहे। यहां से उनका काफिला पड़ाव स्थित पंडित दीन दयाल स्मृति उपवन के लिए रवाना हो गया, जहाँ उनकी 63 फुट ऊँची प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करेंगे। उनके जीवन पर आधारित थ्रीडी वृत्तचित्र को भी देखेंगे ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *