इस्लामाबाद | पाकिस्तान में सत्तारूढ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) ने घोषणा की है कि उसने पंजाब के राज्यपाल ओमर सरफराज चीमा के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री हमजा शहबाज को शपथ दिलाने से इनकार करने के खिलाफ लाहौर उच्च न्यायालय का रुख करने का फैसला किया है।

स्थानीय अखबार ‘द न्यूज ने मंगलवार को यह सूचना दी। पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया, जहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने इस संबंध में संवैधानिक विशेषज्ञों के साथ चर्चा की। उन्होंने इस पर सहमति जतायी कि एक निर्वाचित मुख्यमंत्री को पद की शपथ दिलाने से इनकार करना अदालत की अवमानना के साथ-साथ संविधान का भी उल्लंघन है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *