तेहरान। ईरान के अर्धसैनिक बल रेवोल्यूशनरी गार्ड के जनरल को लेकर जा रहे एक वाहन पर हथियारबंद बदमाशों ने शनिवार सुबह गोलियां बरसा दीं, जिससे उनके एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गयी। सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी है।

खबर में कहा गया है कि बलूचिस्तान प्रांत के जहेदान शहर में घात लगाकर किए गए हमले में जनरल हुसैन अल्मासी बच गए और उन्हें कोई चोट नहीं आयी है। उसने मृतक सुरक्षाकर्मी की पहचान महमूद अब्सलान के तौर पर की गई है।

इसमें कहा गया है कि प्राधिकारियों ने कुछ संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, लेकिन उनकी पहचान उजागर नहीं की गयी। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के पड़ोस में स्थित इस क्षेत्र में बलूच आतंकवादियों और ईरानी सेना के बीच झड़पें होती रहती हैं।

सुरक्षाबलों की प्रांत में मादक पदार्थ के तस्करों से भी झड़पें होती हैं। यह प्रांत अफगान में अफीम और हेरोइन की तस्करी का प्रमुख जरिया है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *