औगाडौगू: अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में जिहादी हमलों में नौ सैनिकों सहित कुल 15 लोग मारे गए। सेना ने एक बयान में यह जानकारी दी। बयान में कहा गया कि रविवार सुबह साहेल क्षेत्र के सोउम प्रांत में गासकिडे तथा पोब मेंनगाओ में सेना की दो टुकड़ियों पर ”आतंकवादियों ने हमला किया, जिसमें 24 से अधिक लोग घायल हो गए।

बयान में कहा गया कि दोनों क्षेत्रों में सुरक्षा अभियान जारी है। देश में अलकायदा और इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों द्बारा लगातार हमले किए जा रहे हैं, जिसमें अभी तक हजारों लोग मारे गए हैं और करीब 20 लाख लोग देश छोड़ चुके हैं। एक आंतरिक सुरक्षा रिपोर्ट के मुताबिक, इस माह की शुरुआत में मध्य उत्तर क्षेत्र में 16 सैनिक मारे गए थे और मार्च माह के अंतिम दो हफ्तों में सुरक्षा बलों के कम से कम 40 जवान मारे गए थे।

सेना ने जनवरी में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गयी सरकार को सत्ता से बेदखल कर दिया था और अब वह देश में हिसक घटनाओं को रोकने के लिए लगातार संघर्ष कर रही है, साथ ही देश को सुरक्षित बनाने के लिए नई रणनीति बनाने की कोशिश भी कर रही है। पिछले सप्ताह सरकार ने कहा था कि वह स्थानीय समुदायों के नेताओं को समर्थन देगी, ताकि वे हिसा का रास्ता अपना चुके स्थानीय लोगों को हथियार फेंकने के लिए मनाने के वास्ते जिहादियों से बातचीत कर सकें। इस बीच, लिपताको के प्रमुख उसमान अमीरोउ डिको ने कहा,” स्थिति भ्रामक है। एक तरफ बातचीत चल रही है, तो दूसरी तरफ हमले हो रहे हैं।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *