वाशिगटन : रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि अमेरिका सहित कई पश्चिमी देश सुरक्षा परिषद के विशेषाधिकारों को संयुक्त राष्ट्र महासभा में स्थानांतरित करके वीटो के अधिकार के मूल्य को कम करने की कोशिश कर रहे हैं।

श्री लावरोव ने कहा,”अब अमेरिका और अन्य पश्चिमी देश सुरक्षा परिषद के विशेषाधिकारों को महासभा में स्थानांतरित करके वीटो के इस अधिकार के मूल्य को कम करने की कोशिश कर रहे हैं। जहां वे हथियार लहराकर, ब्लैकमेल करके धमकियां दे सकते हैं।” उन्होंने ने कहा कि यह कोई नयी बात नहीं है। कई वर्षों से पश्चिम देश उन विषयों पर विभिन्न मंचों, अपीलों और साझेदारियों का समर्थक रहा है, जिन पर पहले से ही संयुक्त राष्ट्र द्बारा विचार किया जा रहा है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *