लंदन : ब्रिटेन ने ब्रिटेन-यूक्रेन मुक्त व्यापार समझौते के तहत यूक्रेन से सभी आयातित वस्तुओं पर शुल्क घटाकर शून्य कर दिया है। ब्रिटेन के अंतरराष्ट्रीय व्यापार विभाग ने अपने एक बयान में यह जानकारी दी।

बयान में कहा गया,”यूक्रेन से आयातित समानों पर सभी शुल्क अब शून्य हो जाएंगे और मुक्त व्यापार समझौते के तहत सभी कोटा हटा दिए जाएंगे, जिससे यूक्रेन को उनकी जरूरत के समय में आर्थिक सहायता मिलेगी।” विभाग ने बताया,”प्रधानमंत्री ने इस महीने के शुरुआत में कीव दौरे पर यूक्रेन की अर्थव्यवस्था का समर्थन करने के लिए शुल्क में कटौती करने का वादा किया था।”

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *