वाराणसी। BHU महिला महाविद्यालय में रोज इफ्तार का आयोजन किया गया। जिसमें कुलपति सुधीर कुमार जैन भी शामिल हुए। जिसको लेकर BHU में बवाल मचा हुआ है। महिला महाविद्यालय में आयोजित इफ्तार पार्टी के खिलाफ आक्रोशित छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति का पुतला फूंका है।
छात्रों ने कुलपति आवास के बाहर जम कर नारे लगाए। छात्रों की सुरक्षा कर्मियों के साथ हुई नोकझोंक। छात्रों का कहना है कि देश बढ़ रहा समान नागरिक संहिता की ओर और कुलपति कर रहे अपीज़मेंट पॉलिटिक्स ।
वहीं छात्रों ने कहा कि आज तक विश्वविद्यालय में कभी भी इफ्तार पार्टी नहीं हुई है। अगर कुलपति को इफ्तार पार्टी करना है तो एएमयू और जामिया चले जाएं।
