रोहनिया-वाराणसी -थाना राजातालाब में थानाध्यक्ष के मौजूदगी में आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस कर्मियों को दंगा नियंत्रण की मॉक ड्रिल कराई गई।पुलिसकर्मियों को लाठीचार्ज,आंसू गैस के गोले,एंटी राइट गन, टियर गैस,हैंड ग्रेनेड जैसे हथियारों को चलाने को लेकर जानकारी दी गई।त्योहारों को देखते हुए पुलिस अलर्ट हो गई है।किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस द्वारा पूरी तैयारी की जा रही है।सोमवार को थाना राजातालाब में थानाध्यक्ष राम आशीष ने सभी चौकी प्रभारियों की मौजूदगी में पुलिसकर्मियों को दंगा नियंत्रण का रिहर्सल कराया।दंगा नियंत्रण रिहर्सल के दौरान भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठी चार्ज करने और आंसू गैस के गोले छोड़ने को लेकर जानकारी दी गई।इस दौरान पुलिसकर्मियों से आंसू गैस के गोले भी छुड़वाए गए।एंटी राइट गन और प्रदर्शनकारियों पर वॉटर कैनन की कार्यवाही किए जाने को लेकर भी जानकारी दी गई।थानाध्यक्ष ने पथराव के दौरान पत्थरबाजों से निपटने और पत्थरबाजों के बीच में फंसे हुए लोगों को निकालने को लेकर जानकारी दी।कहा कि ऐसी स्थिति में बॉडी प्रोटेक्टर और हेलमेट लगाए हुए पुलिसकर्मियों को आगे आना होता है।पत्थरबाजों पर हल्का बल प्रयोग करते हुए बीच में फंसे हुए लोगों को कवर करते हुए निकालने की पहली कोशिश करें।उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मी का ड्यूटी क्षेत्र एक तरह से युद्ध का मैदान होता है।यहां पुलिसकर्मी को हथियार के साथ भीड़ पर काबू पाने और साथ में खुद के बचाव के लिए सभी उपकरणों से लैस होना जरूरी है।दंगा नियंत्रण रिहर्सल के दौरान दंगाई में अनिल मिश्रा,रमेश शर्मा और पुलिस टीम में चौकी प्रभारी राजातालाब हरिकेश सिंह,चौकी प्रभारी जक्खिनी पंकज कुमार सिंह,चौकी प्रभारी मातलदेई संदीप पाण्डेय,उप निरीक्षण सन्दीप सिंह,सत्यजीत सिंह,अरुण प्रताप यादव,मिथलेश प्रजापति,आयुष ओझा,स्नेहलता शुक्ला,हेड कांस्टेबल राजेश कुमार,हरिश्चन्द्र,कांस्टेबल चंदन सिंह,शीतला प्रसाद,चंचल सिंह इत्यादि लोग रहे।वही थानाध्यक्ष राजातालाब राम आशीष ने बताया कि दंगा नियंत्रण से निपटने के लिए दस टीम का गठन होता है जिसमे एलआईयू,सिविल पुलिस,घुड़सवार,वाटर कैनन,आँसू गैस,डंडा पार्टी (लाठी पार्टी),फायर,रिजर्व फोर्स,वीडियो ग्राफी,फस्ट ऐड इत्यादि टीम कार्य करती है।
