कीव: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी से कीव में हुई मुलाकात को मुश्किल समय में समर्थन का एक अहम कदम बताया । पेलोसी और अमेरिका के पांच से अधिक सांसदों ने सप्ताहांत में जेलेंस्की और उनके शीर्ष सहयोगियों से मुलाकात की थी, जो करीब तीन घंटे चली थी। रूसी सेना से घिरे राष्ट्र के साथ अमेरिकी एकजुटता दिखाने और जमीनी हालात का जायजा लेने के लिए इन नेताओं ने यूक्रेन की यात्रा की।

जेलेंस्की ने रविवार शाम टेलीविजन पर अपने संबोधन में कहा कि पेलोसी के साथ बैठक में यूक्रेन को रक्षा आपूर्ति, वित्तीय समर्थन और रूस के खिलाफ प्रतिबंधों सहित कई मुद्दों पर बातचीत हुई। जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन के लोग ” उन सभी भागीदारों के आभारी हैं, जो इतने कठिन समय में हमारी राजधानी का दौरा करके समर्थन के ऐसे महत्वपूर्ण एवं शक्तिशाली संकेत दे रहे हैं।

इसके अलावा, जेलेंस्की ने बताया कि फरवरी के अंत में यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद से रूस के साथ मिलकर बनाए गए मानवीय गलियारों से 3,50,000 से अधिक लोगों को युद्ध क्षेत्रों से निकाला गया है। बड़ी संख्या में नागरिकों को बमबारी की मार झेल रहे मारियुपोल शहर में इस्पात संयंत्र से रविवार को निकाला गया था।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *