रोहित सेठ संग मनीषा

  • चंदौली के मनराजपुर में पुलिस बर्बरता के खिलाफ भड़का जनाक्रोश
  • सरदार सेना संस्थापक डॉ. आरएस पटेल ने की निंदा, पीड़ितों से मिले
    वाराणसी/चंदौली। सरदार सेना के संस्थापक/प्रमुख डॉ. आरएस पटेल के साथ दर्जनों सरदार सैनिक चंदौली के मनराजपुर पहुंचे जहाँ पुलिस की बर्बरता की दास्तां मृतक निशा यादव के पिता कन्हैया लाल यादव के मुख से सुना। मामले को जानने के बाद राष्टÑीय अध्यक्ष पटेल ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार में अब सामंतवाद, गुंडाराज वापस पूरी तरह स्थापित हो चुका है। चंदौली की घटना सामान्य घटना नहीं है यह रामराज्य में पिछड़ों पर वज्रपात है।
    डॉ. आरएस पटेल ने उत्तर प्रदेश के पिछड़ों से अनुरोध किया है कि अगर आज एकजुट होकर इस आतताई सरकार के खिलाफ बिगुल नहीं फूंका तो याद रखना एक-एक करके सभी के साथ यह होगा जो आज कन्हैया यादव के साथ हुआ। इस दौरान दर्जनों की संख्या में सरदार सेना के कार्यकर्ता मौजूद रहे। पुलिस की बर्बरता का सभी ने कड़ा विरोध किया। डॉ. पटेल ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। बर्बरता से पीड़ित परिवार के न्याय के लिए सरकार से निम्नवत मांगे भी रखी। जिसमें हत्यारे पुलिस कर्मियों को तत्काल पद से बर्खास्त कर जेल में डालते हुए हत्या की धारा बढ़ाई जाय। घटना की पूरी तरह न्यायिक जांच हाईकोर्ट की देखरेख में कराई जाए। पीड़ित परिवार को एक सरकारी नौकरी दिया जाय। पीड़ित परिवार को तत्काल 50 लाख रुपए की मुआवजा दिया जाय। वहीं, पीड़ित परिवार से मिलने के बाद सरदार सेना प्रमुख ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार द्वारा उपरोक्त मांगे नही मानी जाती है तो जल्द ही सरदार सैनिक आंदोलन को बाध्य होंगे। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
    इस दौरान सेना के राष्ट्रीय सचिव सुधीर सिंह प्रदेश महासचिव अशोक पटेल प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश वर्मा प्रदेश सचिव दिनेश पटेल चंदौली के जिला अध्यक्ष आनंद पटेल बनारस के सरदार सेना जिलाध्यक्ष डॉक्टर आरके वर्मा जमालपुर मिर्जापुर के प्रधान संघ अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह पटेल गोविंद पटेल पीयूष जी समेत दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *