मास्को | डोन्टेस्क और लुगांस्क पीपुल्स रिपब्लिक (डीपीआर और एलपीआर) तथा यूक्रेन के खतरनाक क्षेत्रों से पिछले 24 घंटों में लगभग 18,000 लोगों को रूस पहुंचाया गया है। रूसी राष्ट्रीय रक्षा नियंत्रण केंद्र के प्रमुख कर्नल जनरल मिखाइल मिज़टिसेव, जो रूस के मानवीय प्रतिक्रिया समन्वय मुख्यालय का भी नेतृत्व करते हैं, ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा,”कीव द्बारा बनाई गई सभी कठिनाइयों के बावजूद, यूक्रेनी अधिकारियों की भागीदारी के बिना, पिछले दिनों में, डोन्टेस्क, लुगांस्क पीपुल्स रिपब्लिक और यूक्रेन के खतरनाक क्षेत्रों से 1,797 बच्चों सहित 17,733 लोगों को रूसी संघ के क्षेत्र में पहुंचाया गया।

उन्होंने कहा कि रूस के विशेष सैन्य अभियान की शुरुआत के बाद से लगभग 2,26,000 बच्चों सहित 13,25,000 से अधिक लोगों को रूस पहुंचाया गया है। यूक्रेन के सैनिकों द्बारा तीव्र हमलों से सुरक्षा के लिए डोन्टेस्क और लुगांस्क पीपुल्स रिपब्लिक के आह्वान के जवाब में रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन में एक विशेष सैन्य अभियान शुरू किया। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि विशेष अभियान, जो यूक्रेनी सैन्य बुनियादी ढांचे को लक्षित करता है, का उद्देश्य यूक्रेन को ‘विसैन्यीकरण करना है। रूस ने कहा है कि यूक्रेन पर कब्जा करने की उसकी कोई योजना नहीं है। पश्चिमी देशों ने रूस और बेलारूस पर प्रतिबंध लगाए हैं।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *