टोरंटो | कनाडा ने यूक्रेन में संघर्ष को लेकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और करीब 1,000 रूसी नागरिकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। कनाडा के नागरिक सुरक्षा मंत्री मार्को मेंडिसिनो ने कहा,”पुतिन शासन के क्रूर हमले के सामने, कनाडा यूक्रेन के साथ खड़ा है और हम रूस को उसके अपराधों के लिए जिम्मेदार ठहराएंगे। उन्होंने कहा,”इसलिए हमने अभी घोषणा की है कि हम लगभग 1,000 रूसियों – जिनमें श्री पुतिन और उनके साथी शामिल हैं – को कनाडा में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा रहे हैं।
