दुबई :ईरान के अर्द्धसैन्य रेवोल्यूशनरी गार्ड ने शुक्रवार को फारस की खाड़ी में यूनान के दो तेल टैंकरों को जब्त कर लिया। यह कार्रवाई तब की गयी, जब यूनान ने भूमध्य सागर में प्रतिबंधों के कथित उल्लंघनों को लेकर ईरान के तेल टैंकर को जब्त करने में अमेरिका की सहायता की।

रेवोल्यूशनरी गार्ड ने यह घोषणा ऐसे वक्त में की है जब ईरान के तेजी से बढ़ रहे परमाणु कार्यक्रम को लेकर वार्ता में गतिरोध को लेकर ईरान और पश्चिमी देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। गार्ड ने अपनी वेबसाइट पर एक बयान जारी करते हुए अज्ञात टैंकरों पर उल्लंघनों का आरोप लगाया लेकिन इनके बारे में जानकारी नहीं दी।
यूनान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि उसने फारस की खाड़ी में ”यूनान के ध्वज वाले दो जहाजों को हिसक रूप से कब्जे में लेने को लेकर एथेंस में ईरान के राजदूत के समक्ष कड़ी आपत्ति दर्ज करायी है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *