टाफ्ट (अमेरिका) : अमेरिका के पूर्वी ओकलाहोमा में रविवार को एक कार्यक्रम में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ‘ओकलाहोमा स्टेट ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन ने एक बयान जारी कर कहा कि टुल्सा से लगभग 16 किलोमीटर दूर दक्षिण-पूर्व में स्थित टाफ्ट के पास मेमोरियल डे कार्यक्रम में गोलीबारी की गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मध्यरात्रि के बाद कुछ लोगों के बीच बहस हो गई थी, जिसके बाद गोलीबारी हुई। जांच अधिकारियों ने बताया कि मामले में फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। कार्यक्रम स्थल के पास स्थित ‘टाफ्ट्स बूट्स कैफ़े की मालकिन सिल्विया विल्सन ने कहा, ” हमें कई धमाकों की आवाज सुनाई दी। शुरुआत में हमें लगा कि वहां पटाखे बज रहे हैं। हमने लोगों को भागते और छिपते देखा। इसके बाद हम चिल्लाने लगे, नीचे झुको, नीचे झुको। टाफ्ट में आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 1,500 लोगों ने शिरकत की। कार्यक्रम में मौजूद मस्कोगी काउंटी शेरिफ कार्यालय के सदस्य तुरंत लोगों की मदद में जुट गए। घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *