उवाल्दे (अमेरिका) : अमेरिका के टेक्सास एलिमेंटरी स्कूल गोलीबारी कांड में मारे गए 19 छात्रों और दो शिक्षकों के लिए रविवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा में राष्ट्रपति जो बाइडन और उनकी पत्नी जिल बाइडन शामिल हुए। इस दौरान दोनों ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई। बाइडन के गिरजाघर में आयोजित प्रार्थना सभा में हिस्सा लेने के बाद पीड़ित परिवार से मिलने जाने पर ”कुछ करें के नारे लगने लगे। इसके जवाब में बाइडन ने कहा, ”हम सख्त कार्रवाई करेंगे।

गोलीबारी में अपनों को खोने वालों को सांत्वना देने के लिए बाइडन दूसरी बार उवाल्दे पहुंचे थे। वह 17 मई को न्यूयॉर्क के बफ़ेलो गए थे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने सुपरमार्केट में हुई नस्ली हिंसा में 10 अश्वेत लोगों की हत्या की निदा की थी। बाइडन ने टेक्सास में हुए गोलीबारी कांड में मारे गए 21 लोगों के लिए ‘रॉब एलिमेंटरी स्कूल के बाहर लगाए गए 21 सफ़ेद क्रॉस पर श्रद्धांजलि दी।

डेलावेयर विश्वविद्यालय में एक संबोधन में शनिवार को बाइडन ने कहा था कि टेक्सास के एक प्राथमिक विद्यालय की कक्षा में और न्यूयॉर्क के सुपरमार्केट में निर्दोष लोगों की जान गई है। उन्होंने कहा था, ”हमें दृढ़ता के साथ खड़ा होना होगा। हमें हिम्मत दिखानी पड़ेगी…। इस तरह की त्रासदि से उबरना आसान नहीं है, लेकिन हम मिलकर अमेरिका को सुरक्षित बना सकते हैं।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *