तोक्यो | जापान की कंपनी सोनी का 1998 से 2005 तक नेतृत्व करने वाले नोबुयुकी इदेई का 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इदेई ने सोनी के डिजिटल और मनोरंजन व्यवसायों को बढ़ाने में अहम योगदान दिया।

सोनी ग्रुप कॉरपोरेशन ने एक बयान में कहा कि इदेई की दो जून को तोक्यो में लीवर की बीमारी से मृत्यु हो गई। सोनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी केनिचिरो योशिदा ने कहा कि वह और कंपनी, सोनी को इंटरनेट युग के लिए तैयार करने में इदेई के योगदान के लिए उनकी ऋणी हैं।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *