मेंडॉन (अमेरिका ):लॉस एंजिलिस से शिकागो जा रही एक एमट्रैक यात्री ट्रेन सोमवार को मिसौरी के सुदूर इलाके में पटरी से उतर कर एक ट्रक से टकरा गई, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ‘मिसौरी स्टेट हाईवे पेट्रोल के प्रवक्ता जस्टिन डन ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले लोगों में से दो लोग ट्रेन में सवार थे और एक व्यक्ति ट्रक में मौजूद था। हादसे में घायल हुए लोगों की सटीक संख्या अभी पता नहीं चल पाई है।

अस्पतालों से मिली जानकारी के अनुसार, अब तक 40 से अधिक लोगों को भर्ती कराया गया है और कई अन्य घायलों को अस्पताल लाए जाने की आशंका है। राजमार्ग गश्ती दल के अनुसार, एमट्रैक यात्री ट्रेन में करीब 207 यात्री और चालक दल के सदस्य मौजूद थे। टक्कर मेंडॉन के पास एक ग्रामीण इलाके के चौराहे पर एक सड़क पर हुई। उस इलाके में रोशनी की उचित व्यवस्था नहीं थी। ट्रेन के सात डिब्बे पटरी से उतर गए थे। अधिकारी ट्रेन में सवार लोगों की सटीक संख्या का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *