वाराणसी :- डॉक्टर डे के शुभ अवसर पर शुक्रवार को बड़ी बाजार में रुद्रा होमिपैथी क्लीनिक का वरिष्ठ समाजसेवी, हम भारत है संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष साकिब भारत के कर कमलों द्वारा फीता काटकर रुद्रा ब्रांच का शुभारंभ किया मीडिया के रूबरू होते साकिब भारत ने बताया कि डॉक्टर डे के अवसर पर जनता को इससे अच्छा तोहफा और कुछ नहीं हो सकता कि डॉक्टर खुद उनके क्षेत्र में अपने क्लीनिक डालकर उनकी सेवा करने के लिए कार्यरत रहेंगे और कम पैसो में बेहतर इलाज़ देंगे। साकिब ने कहाँ की होम्योपैथ का इस्तेमाल हम सब को करना चाहिए जिससे शरीर के रोग समाप्त रहे, होमिपैथी का सेवन फायदेमंद है जिसका कोई साइड इफेक्ट नहीं साकिब ने कोविड-19 का हवाला देते हुए कहा की जहाँ हर एक तरफ स्वास्थ्य के द्वार बंद हो गए थे वही होम्योपैथ के डॉक्टर्स ने सेना बना घर-घर जाकर इलाज किया और जटिल रोगों को ठीक किया ऐसे डॉक्टरों से सबक लेना चाहिए जो हमारे बुरे समय में हमारे साथ खड़े हैं हमें बेहतर चिकित्सा देने के लिए कार्यरत हैं हमे उनका साथ देना चाहिए, क्लीनिक के ओनर डॉ मनोज गुप्ता ने समाज में हो रही समस्याओं से निपटारा करने के लिए समय-समय पर निशुल्क कैंप लगा कर लोगों का इलाज करने की अपील की और आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों के लिए कम पैसों में इलाज करने की बात कही जिससे व स्वस्थ होकर के समाज में बेहतरी के लिए हिस्सेदारी कर सकेंगे अपने परिवार के साथ बेहतर स्वास्थ्य के साथ रह सकेंगे |

उद्घाटन समारोह में उपस्थित रहे शाहिद खान, अमित मिश्रा, नागेश पंडित, लकी अक, आकिब खान, आमिर कमाल, मानू खान, नाज़िल अहमद, शाहनवाज अंसारी, वसीम अहमद, आदिल अहमद, आदि लोग उपस्थित लोगों के साथ सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *