बीजिग | चीन के अधिकारियों ने कनाडा के राजनयिकों को पांच साल पहले हांगकांग से गायब हुए एक चीनी मूल के कनाडाई उद्योगपति के खिलाफ चलाए जा रहे मुकदमे में शामिल होने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। कनाडा की सरकार ने मंगलवार को यह जानकारी दी। शियाओ जियान्हुआ को आखिरी बार जनवरी 2017 में हांगकांग के एक होटल में देखा गया था और माना जाता है कि उन्हें चीन के अधिकारियों द्बारा चीन ले जाया गया था। हालांकि, सरकार ने कभी इस बात की पुष्टि नहीं की कि उन्हें हिरासत में लिया गया था या उन पर क्या आरोप लगाए गए हैं।

कनाडा की सरकार ने कहा कि पहले शियाओ पर सोमवार को सुनवाई होनी थी, लेकिन इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई कि सुनवाई हुई या कहां हुई। उन पर लगे आरोपों की भी कोई जानकारी नहीं दी गई।कनाडा की सरकार ने एक बयान में कहा, ” कनाडा ने सुनवाई में शामिल होने के लिए कई अनुरोध किए। चीनी अधिकारियों ने हमें सुनवाई में शामिल होने की अनुमति नहीं दी।
गौरतलब है कि ‘टुमॉरो ग्रुप के संस्थापक शियाओ, चीनी व्यवसायियों द्बारा दुराचार के कई आरोप लगाने के बाद अचानक गायब हो गए थे।

हांगकांग पुलिस ने शियाओ के लापता होने के मामले की जांच की थी और कहा कि वह सीमा पार कर चीन गए थे। ऐसी आशंका जताई गई थी कि उन्हें उनकी इच्छा के विरुद्ध वहां ले जाया गया लेकिन उसी सप्ताह ‘मिग पाओ समाचार पत्र में शियाओ के नाम से एक विज्ञापन में कहा गया कि उन्हें उनकी इच्छा के विरुद्ध नहीं ले जाया गया है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *