लंदन | 22 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता राफेल नडाल ने शुक्रवार को होने वाले सेमीफाइनल से पहले विम्बलडन से नाम वापस ले लिया है। नडाल ने गुरुवार को ऑल इंग्लैंड लॉन टेनिस क्लब में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, मुझे पेट में दर्द हो रहा है। एक मांसपेशी फट गई है। मैंने (नाम वापस लेने का) फैसला किया क्योंकि मुझे विश्वास नहीं है कि मैं इन परिस्थितियों में दो मैच जीत सकता हूं।

टेलर के खिलाफ पांच सेट की क्वार्टर फाइनल जीत के दौरान नडाल चोट से जूझ रहे थे, हालांकि मैच के बाद उन्होंने कहा कि समस्या कुछ दिन पहले शुरू हुई थी। अपने पिता और बहन के उस मैच में जल्दी संन्यास लेने का आग्रह करने के बावजूद, नडाल 4 घंटे 20मिनट चले मुकाबले में 3-6, 7-5, 3-6, 7-5, 7-6 (10-4) से जीत दर्ज करने में सफल रहे।

नडाल ने कहा, न केवल मैं सही गति से सर्व करने में असमर्थ हूं, बल्कि मैं सर्व करने के लिए ठीक तरह हिल भी नहीं सकता। मैं सेमीफाइनल में इस तरह नहीं जाना चाहता कि ठीक तरह से मुकाबला भी न कर पाऊं। ऐसे में चोट की स्थिति भी और खराब हो सकती है। सेमीफाइनल में नडाल का सामना ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस से होना था, जो अब सीधा फाइनल में पहुंच गए हैं।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *