इस्लामाबाद : पाकिस्तान में पीपी 217 के जिला निगरानी अधिकारी हैदर रियाज ने पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के बेटे और यूसी-44 मुलतान में उपचुनाव में पाकिस्तान तहरीके ए इंसाफ पार्टी (पीटीआई) के उम्मीदवार जैन कुरैशी के भ्रष्ट आचरण में शामिल होने पर उनके खिलाफ जांच के आदेश दिये है।

डॉन ने यह जानकारी शुक्रवार को दी। जांच के आदेश के सोशल मीडिया से मिली शिकायत के बाद दिये गये, जिसमें कहा गया है कि जैन कुरैशी प्रत्येक मतदाता को उसके पक्ष में दस वोट लाने पर एक नई मोटरसाइकिल देने की पेशकश कर रहे है। जांच पत्र में कहा गया है कि इस तरह के आचरण को भ्रष्ट आचरण माना जाता है और पाकिस्तान के संविधान के अनुच्छेद 218 (3) चुनाव आयोग को इनसे बचाने का अधिकार देता है। मामले की जांच सदर सहायक आयुक्त और डीआरटीए सचिव, मुल्तान करेंगे।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *