हार्डिन(अमेरिका) : अमेरिका में मोंटाना राज्य के इंटरस्टेट 90 पर शुक्रवार शाम को कम से कम 20 वाहनों के आपस में टकरा जाने के कारण पांच लोगों की मौत हो गयी है। प्राधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में बड़ी संख्या में लोग हताहत हुए हैं।

गर्वनर ग्रेग गियाफोर्ते ने ट्वीट किया, ”मैं हार्डिन के समीप बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने की खबरों से बहुत दुखी हूं। कृपया मेरे साथ पीड़ितों और उनके प्रियजनों के लिए दुआ कीजिए। हम प्रथम बचावकर्ताओं की उनकी सेवा के लिए आभारी हैं। समाचार चैनल ‘केटीवीए की खबरों के अनुसार, यह हादसा हार्डिन से पांच किलोमीटर दूर पश्चिम में हुआ। मोंटाना राजमार्ग गश्ती दल के सर्जेंट जे नेल्सन ने ‘एमटीएन न्यूज को बताया कि घटना की सूचना शाम करीब साढ़े चार बजे मिली और प्रथम बचावकर्ता 9० मिनट बाद घटनास्थल पर पहुंचे।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *