वैश्विक महामारी के इस काल में विश्व कल्याण की कामना के साथ श्री काशी नाटकोट्टई नगर क्षतरम मैंनेजिंग सोसाइटी के संयोजन में तीन दिवसीय महारुद्र यज्ञ का शुभारंभ सिगरा स्थित शिक्रा अन्ना मलईयार नंदवनम परिसर में गो पूजन के साथ हुआ।
इसी के साथ मिट्टी से बने यज्ञशाला में पिल्लयार पट्टी, तमिलनाडु स्थित परपग विनायक मंदिर के मुख्य पुजारी शिवाचार्य शिवश्री डॉ पिच्चई कूड़कर के आचार्यत्व में दक्षिण भारत के 108 वैदिकों के द्वारा श्री सूक्त के मंत्रों के एक लाख आठ आहुतियो की शुरुआत में हुईं। तीन दिवसीय यज्ञ के क्रम में प्रतिदिन दो सत्रों में यज्ञ संपन्न होगा। इससे पूर्व मंडप परिसर में 1008 कलशो में गंगाजल लाकर रखा गया हैं।

आगामी 24 जुलाई को यज्ञ संपन्न होने के बाद कलश यात्रा के माध्यम से इस अभिमंत्रित गंगाजल से बाबा श्री काशी विश्वनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा। इसी दिन श्री बाबा काशी विश्वनाथ को लगभग 20 किलो चांदी से तैयार रजत आसन अर्पित की जाएगी। जिसे मदुरई तमिलनाडु के एएन सुब्बैह द्वारा प्रदान किया गया।

इस मौके पर तेलंगाना की राज्यपाल तमिलसाई सुन्दर्राजन शुक्रवार की शाम नंदनम परिसर पहुंची, जहां उन्होंने यज्ञ मंडप में अपनी हाजिरी लगाई। इस दौरान उनका स्वागत सोसायटी के पदाधिकारियों ने किया। इस दौरान दक्षिण भारत के विभिन्न शहरों से आए श्री काशी नाटकोट्टई नगर क्षतरम मैंनेजिंग सोसाइटी के सदस्य भी मौजूद रहे ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *