र्मिंघम : राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन समारोह से एक शाम पहले कई भारतीय एथलीटों ने खेल गांव में भारतीय दल के ध्वजारोहण समारोह में हिस्सा लिया। बर्मिंघम में भारतीय टीम के प्रमुख राजेश भंडारी ने भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के कार्यवाहक अध्यक्ष अनिल खन्ना एवं अन्य की उपस्थिति में तिरंगा फहराया। भारतीय महिला एवं पुरुष हॉकी टीम सहित कई अन्य खिलाड़ी भी संगीत में तल्लीन इस समारोह में मौजूद रहे।

उद्घाटन समारोह में राष्ट्र की परेड में भारतीय दल से अधिकतम 164 प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं, जहां शीर्ष शटलर पीवी सिधु और पुरुष हॉकी के कप्तान मनप्रीत सिह दल के ध्वजवाहक होंगे। भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों के लिए 215 एथलीटों और 107 अधिकारियों एवं सहायक कर्मचारियों सहित 322-सदस्यीय दस्ते को बर्मिंघम भेजा है। भारतीय खिलाड़ी 15 खेलों के साथ-साथ पैरा स्पोट््र्स श्रेणी के चार खेलों में हिस्सा लेंगे। भारतीय टीम अपने गोल्ड कोस्ट 2018 राष्ट्रमंडल खेल प्रदर्शन में सुधार करना चाहेगी, जहां यह पावरहाउस ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बाद तीसरे स्थान पर रही थी।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *