बîमघम : भारतीय साइकिलिग टीम के लिए राष्ट्रमंडल खेलों के अभियान की शुरुआत निराशाजनक रही और तीनों टीमें शुक्रवार को यहां फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहीं। रोनाल्डो लैटोंजाम, वाई रोजित सिह, डेविड बेकहम एल्कातोहचूंगो की भारतीय पुरुष स्प्रिंट टीम कुल 44.702 सेकंड के समय के साथ क्वालीफिकेशन में छठे स्थान पर रहते हुए पदक दौर में जगह नहीं बना सकी। भारतीय टीम तालिका में शीर्ष पर रहने वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम से 2.480 सेकंड पीछे रही।

शीर्ष दो स्थान पर रहने वाली टीम स्वर्ण पदक जबकि क्वालीफाइंग दौर में तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमें कांस्य के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। महिला स्प्रिंट टीम का प्रदर्शन पुरुष टीम से भी बुरा रहा। टीम क्वालीफाइंग दौर में 51.433 के कुल समय के साथ सातवें स्थान पर रही। शशिकला अगाशे, त्रियशा पॉल और मयूरी लुटे की भारतीय टीम ने शीर्ष स्थान हासिल करने वाली न्यूजीलैंड (47.841 सेकंड) की टीम से 3.592 सेकंड अधिक समय लिया।

वेंकप्पा केंगलगुट्टी, दिनेश कुमार और विश्वजीत सिह की भारतीय पुरुषों की 4000 मीटर पीछा करने वाली टीम क्वालीफिकेशन में छठे स्थान पर रही और कुल 4:12.865 समय के साथ अंतिम स्थान पर रही, जो कि न्यूजीलैंड के नेता से 23.044 सेकंड अधिक थी। भारतीय पुरुषों की 4000 मीटर पर्सूट टीम चार मिनट 12.865 सेकंड के समय के साथ क्वालीफिकेशन में छठे और आखिरी स्थान पर रही। यह टीम शीर्ष स्थान हासिल करने वाली न्यूजीलैंड से 23.44 सेकंड पीछे रही।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *