वेलिगटन | प्रशांत क्षेत्र में अमेरिकी सेना के कमांडर ने सोमवार को कहा कि अमेरिका न्यूजीलैंड के साथ अपने संबंधों को बढ़ाना और मजबूत करना चाहता है। अमेरिका हिद-प्रशांत कमान के कमांडर एडमिरल जॉन एक्विलिनो की वेलिगटन की यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब अमेरिका प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती महत्वाकांक्षाओं को लेकर चितित है और क्षेत्र में अपनी उपस्थिति बढ़ाने की कोशिश कर रहा है।

एक्विलिनो ने पुकेहू राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पार्क में पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने न्यूजीलैंड के शीर्ष रक्षा बल और सरकारी अधिकारियों के साथ बैठक से पहले मीडिया से संक्षिप्त बातचीत की। एक्विलिनो ने कहा, ”हमारी साझेदारी बहुत गहरी है। हम, दोनों देशों और इस क्षेत्र के सभी देशों के लिए शांति और समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए साथ मिल कर काम कर रहे हैं।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *