हर घर झंडा अभियान के तहत जन जागरूकता रैली को कैन्ट विधायक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

लंका- पर्यावरणविद अनिल सिंह की अगुवाई में बुधवार को हर घर झंडा अभियान के तहत गंगा टास्क फोर्स तथा बीएचयू के एनएसएस के छात्रों द्वारा आयोजित जन जागरूकता रैली को मुख्य अतिथि कैन्ट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली बीएचयू से होते हुए गुरुधाम पार्क में पहुंचकर समाप्त हुई। जिसके उपरांत गुरुधाम पार्क के परिसर में मुख्य अतिथि कैन्ट विधायक सौरभ श्रीवास्तव तथा विशिष्ट अतिथि संसदीय कार्यालय प्रभारी शिव शरण पाठक, पर्यावरण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी कालिका सिंह एवं एनएसएस के समन्वयक प्रोफेसर बाला लखेंद्र व सृजन सामाजिक विकास न्यास के चेयरमैन अनिल सिंह तथा गंगा टास्क फोर्स के लेफ्टिनेंट कर्नल हेमंत गंभीर ने संयुक्त रूप से हरिशंकरी का पौधा लगाकर पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।पौधारोपण के दौरान अशोक, अमलतास, पारिजात, पीपल, बरगद, पाकड़ आदि का पौधे रोपित किए गए तथा उनकी सुरक्षा हेतु ट्री गार्ड भी लगाया गया।

कार्यक्रम में बीएचयू के एनएसएस के छात्र तथा गंगा टास्क फोर्स की टीम व सृजन सामाजिक विकास न्यास की टीम के लोगों का विशेष सहयोग रहा ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *