वाशिगटन : व्हाइट हाउस के बाहर आकाशीय बिजली गिरने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दमकल विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। डिस्टि्रक्ट ऑफ कोलंबिया फायर एंड इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज डिपार्टमेंट के अनुसार, बृहस्पतिवार को व्हाइट हाउस परिसर के बाहर स्थित लाफायेट पार्क में दो पुरुष और दो महिलाएं समेत चार लोग घायल हो गए।

अधिकारियों ने कहा कि खुफिया सेवा और यूएस पार्क पुलिस के अधिकारियों के सामने यह घटना घटी और वे घायलों को तुरंत प्राथमिक उपचार देने के लिए दौड़ पड़े। अग्निशमन विभाग के प्रवक्ता वीटो मैगियोलो ने कहा कि आपातकालीन चिकित्सा दल को शाम सात बजे से पहले घटनास्थल पर बुलाया गया और गंभीर रूप से घायल पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया गया। पार्क का एक हिस्सा बृहस्पतिवार शाम को एक घंटे से अधिक समय तक बंद रहा और आपातकालीन दल घटनास्थल पर मौजूद रहा।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *