ढाका : बंगलादेश में तंगेल जिले की एक अदालत ने एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
वरिष्ठ न्यायिक दंडाधिकारी बादल कुमार चंद्रा ने पुलिस की जासूसी शाखा की ओर से सात दिन के रिमांड की मांग पर यह आदेश दिया। इससे पहले दिन में जासूसी शाखा के अधिकारियों ने जिले के देवला इलाके से आरोपी राजा मियां को गिरफ्तार किया था। उसके पास से तीन मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।

पुलिस अधीक्षक सरकार मोहम्मद कैसर ने बताया कि राजा ने एक इकबालिया बयान दिया है , लेकिन दुष्कर्म के आरोप से इनकार किया है।
ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार की देर रात राजा अपने साथियों के साथ चटगांव जाने वाली ईगल परिबहन की बस में सवार हो गया और कुछ देर बाद बस को अपने नियंत्रण में ले लिया। उन्होंने यात्रियों से पैसे, मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान छीन लिया। उन लोगों ने एक महिला यात्री के साथ दुष्कर्म भी किया भी और बाद में उसे सड़क किनारे खाई में फेंक दिया।

आरोपियों ने बुधवार तड़के करीब तीन बजे मधुपुर इलाके में रोक्तिपारा जम्मे मस्जिद के सामने बस को रेत के ढेर में ढकेल दिया और वहां से भाग निकले। पीड़ति महिला को तंगैल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया । अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ रेहेना परवीन ने जांच में उसके शरीर पर चोट के निशान पाये जाने की पुष्टि की। बस में सवार हेकमत अली ने मधुपुर थाने में 10 से 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *