वाराणसी 8 अगस्त :-    भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने गोलघर स्थित सिद्धमाता मंदिर के आसपास स्वच्छता अभियान चलाते हुए झाडू लगाई। स्वच्छता अभियान के दौरान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने लोगो से 13 से 15 अगस्त तक घरो पर तिरंगा लगाने का आग्रह किया।
     प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट स्वच्छता अभियान अब जन आंदोलन का रूप ले चुका है। प्रधान मंत्री मोदी की प्रेरणा से एवं आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर शहर दक्षिणी विधायक डाॅ नीलकंठ तिवारी 75 दिवसीय स्वच्छता अभियान चला रहे है। जिसका समापन 15 अगस्त को होगा। इसी स्वच्छता अभियान के 68वें दिन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह इस स्वच्छता अभियान में शामिल हुए और गोलघर स्थित सिद्धमाता मंदिर के आसपास गलियों में झाडू लगाई।
    इस स्वच्छता अभियान में दक्षिणी विधायक डाॅ नीलकंठ तिवारी, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, नलिन नयन मिश्र, विष्णु यादव,  विवेक मिश्रा, लकी भारद्वाज, अशोक तिवारी, पार्षद विपुल गुजराती, संजय विश्वंभरी, मनोज यादव, मनोज पांडे, संदीप चतुर्वेदी, राजेंद्र मिश्रा, कृष्णा पांडे, सूरज पांडे, प्रेम नारायण सिंह, राजेश यादव आदि प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *