यरुशलम : फिलिस्तीन इस्लामिक जिहाद (पीआईजे) आंदोलन ने इजरायल के साथ संघर्ष विराम के लिए समूह के एक क्षेत्रीय प्रमुख बासम अल-सादी की रिहाई की शर्ते रखी हैं। पीआईजे के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य अनवर अबू ताहा ने रविवार को अल जजीरा टेलीविजन को बताया, ”हमारे पास संघर्षविराम के लिए शर्तें हैं। सबसे पहले बासम अल-सादी की रिहाई।

उन्होंने कहा कि इस्लामिक जिहाद की मांग है कि आंदोलन के सदस्यों के खिलाफ चलाये जा रहे मुकदमों पर रोक लगाई जाये। इजरायली सेना ने अगस्त की शुरुआत में कहा था कि उन्होंने वेस्ट बैंक में 22 फिलिस्तीनी संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। फिलिस्तीनी मीडिया ने बताया कि इजरायल के बलों ने जेनिन में कई लोगों को हिरासत में लिया। जहां अल-सादी घायल हो गए थे और उन्हें हिरासत में लिया गया था। आईडीएफ ने शुक्रवार को गाजा पट्टीमें इस्लामिक जिहाद आंदोलन के खिलाफ ब्रेकिग डॉन ऑपरेशन शुरू किया और मिसाइल हमले किए। हवाई हमले के बाद फिलीस्तीनी इस्लामिक जिहाद के नेता ज़यिाद न.खलाह ने तेल अवीव पर मिसाइल हमले शुरू करके जवाबी कार्रवाई करने की धमकी दी।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *