भाजपा कार्यकर्ता शहर में बांट रहे तिरंगा


53,850 झंडे बांटे गए – विद्यासागर राय


वाराणसी 12 अगस्त। आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव का आगाज हो गया है। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पार्टी द्वारा आयोजित हर घर तिरंगा अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी महानगर के कार्यकर्ता महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय की अगुवाई में शहर में घर घर तिरंगा बांट रहे हैं। साथ ही लोगों से अपील भी कर रहे हैं कि 13, 14 तथा 15 को अपने अपने दुकानों, मकानों, प्रतिष्ठानों पर झंडा फहराएं और 16 को सम्मान के साथ तिरंगे ध्वज को सहेज कर रख लें। इस दौरान कार्यकर्ता वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे भी गुंजायमान कर रहे थे।
महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने बताया कि अब तक जनप्रतिनिधि, स्वयंसेवी संस्थाएं, व्यापारिक बंधु, पार्षदों आदि के सहयोग से 53,850 झंडा प्राप्त हुआ है, जो मंडल अध्यक्षों तथा पार्षदों के सहयोग से पूरे महानगर में झंडे का वितरण हो रहा है।
उन्होंने बताया कि 11 अगस्त से ही महानगर के सभी 13 मंडलों में जनप्रतिनिधि, पार्षद एवं मंडल अध्यक्षों द्वारा आम जनता के बीच झंडा का वितरण किया जा रहा है।
महानगर मीडिया प्रभारी किशोर कुमार सेठ के अनुसार शुक्रवार को महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय को 30,000 झंडे और प्राप्त हुए हैं।
उत्तरी विधानसभा में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल के निर्देशन में कार्यकर्ताओं ने राजर्षि मंडल, सारनाथ, धूपचंडी और बागेश्वरी मंडल में रतन कुमार मौर्या, सिद्धनाथ शर्मा, अजीत सिंह और कमलेश सोनकर के साथ जगदीश त्रिपाठी, नवीन कपूर, मधुकर चित्रांश, एडवोकेट अशोक जाटव के साथ झंडा वितरित किया।
स्टेट बैंक कॉलोनी शिवपुर निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय सत्य प्रकाश मित्तल जी के सुपुत्र सुनील मित्तल की कलाई में रोहित मौर्य पार्षद पति ने रक्षा सूत्र बांधकर दुपट्टा ओढ़ाकर तिरंगा झंडा देकर सम्मानित किया।
विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री डॉक्टर नीलकंठ तिवारी ने दक्षिणी विधानसभा के तीनों मंडलों में तिरंगा झंडा वितरित करते समय राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह एवं राष्ट्रीय ध्वज के उपयोग एवं सम्मान की विषय में लोगों को महत्वपूर्ण जानकारी देकर समझाया। दक्षिणी विधानसभा में झंडा वितरण के दौरान संदीप चौरसिया, नलिन नयन मिश्र, गोपाल जी गुप्ता, आत्मा विशेश्वर, साधना वेदांती, डॉ आलोक श्रीवास्तव, नीरज जायसवाल, मीडिया प्रभारी किशोर कुमार सेठ, नितेश जायसवाल, अभय यादव, तारकेश्वर गुप्ता, संजय केसरी आदि साथ रहे।
कैंट विधानसभा में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने अभिषेक वर्मा गोपाल, शत्रुघ्न पटेल, जितेंद्र यादव, जगन्नाथ ओझा, अजय प्रताप सिंह, राम मनोहर द्विवेदी, अभिषेक मिश्रा, अशोक पटेल, मधुप सिंह, डॉक्टर रचना अग्रवाल, पार्षद विनीत सिंह तथा सभी पार्षदों के साथ जंगम बाड़ी, सिगरा, तुलसीपुर, काजीपुरा, छित्तूपुर, लल्लापुरा आदि क्षेत्र में झंडा वितरण किया तथा इसके महत्व पर भी प्रकाश डाला ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *