विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) ने इस वर्ष जून में कहा था कि वह अपने साथियों और दुनियाभर के विशेषज्ञों के साथ मिलकर इस वायरस के नाम को बदलने पर काम कर रहा है। जल्द ही मंकीपॉक्स के लिए नए नाम की घोषणा की हो सकती है।

डब्लूएचओ के प्रमुख टेड्रोस अघानोम घेब्रेसियस ने संयुक्त राष्ट्र के हवाले से कहा था,” डब्लूएचओ अपने साथियों और दुनियाभर के एक्सपर्टस के साथ मिलकर मंकीपॉक्स वायरस के नाम को बदलने, इसके कारणों का पता लगाने पर काम कर रहा है। हम जल्द से जल्द नए नाम की घोषणा कर सकते हैं। मंकीपॉक्स ऐसा वायरस है, जो कुछ देशों में बहुत तेजी से फैला है, खासकर ऐसे वक्त में जब दुनिया कोरोना से राहत पाने की दिशा में आगे बढè रही है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *