मैकडोनो (अमेरिका) : अटलांटा के दक्षिण में बृहस्पतिवार को एक गोदाम में हुई गोलीबारी तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। हेनरी काउंटी पुलिस ने ट्विटर पर बताया कि उन्हें स्थानीय समयानुसार दोपहर साढ़े 12 बजे से ठीक पहले मैकडोनो के एक गोदाम में गोलीबारी की सूचना देने के लिए फोन आए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को घायल पाया, जिन्हें गोलियां लगी थीं। पुलिस के अनुसार, घायलों में से दो को प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जबकि तीसरे व्यक्ति को घटनास्थल पर प्राथमिक उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि जनता की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *