इससे पहले, भारत ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को बल्लेबाजी के लिये आमंत्रित किया और भुवनेश्वर कुमार ने तीसरे ओवर में ही बाबर आज़म (10) को आउट कर टीम को शानदार शुरुआत दिलायी। तीसरे नंबर पर आये फ.खर ज़मान ने दो चौकों के साथ पारी का आगाज किया, लेकिन आवेश खान ने उन्हें मात्र 10 रन पर विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के हाथों कैच कराकर पवेलियन लौटाया।

तीसरे विकेट के लिये 45 रन की साझेदारी करने वाले मोहम्मद रिज़वान और इफè्ित.खार अहमद हार्दिक पांड्या की छोटी गेंदों का शिकार हुए। रिज़वान ने 42 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की बदौलत 43 रन की पारी खेली, जबकि इफè्ित.खार ने 22 गेंदों पर दो चौके और एक छक्का लगाते हुए 28 रन बनाये। हार्दिक ने खुशदिल शाह (02) का भी विकेट चटका। इसके बाद पाकिस्तान के विकेटों की झड़ी लग गयी। भुवनेश्वर ने जहां शादाब खान (10), आसिफ अली (09) और नसीम शाह (0) को आउट किया, वहीं अर्शदीप सिह ने मोहम्मद नवाज़ (01) को पवेलियन भेजा। 19वें ओवर में शादाब और नसीम को आउट करने के बाद भुवनेश्वर के पास हैट्रिक का अवसर था, लेकिन शाहनवाज़ दहानी ने छक्का लगाकर उन्हें यह उपलब्धि हासिल नहीं करने दी।अर्शदीप ने अंतिम ओवर की पहली चार गेंदों पर 11 रन देने के बाद दहानी (16) को बोल्ड किया और पाकिस्तान की पारी 147 रन पर सिमट गयी।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *