लॉस एंजेल्स :अमेरिका में 18 हजार से अधिक मंकीपॉक्स के मामलों की पुष्टि हो चुकी है। अमेरिकी केंद्र रोग नियंत्रण और रोकथाम (सीडीसी) ने मंगलवार को अपने नवीनतम आंकड़ों में यह जानकारी दी है।

सीडीसी आंकड़ों के मुताबिक रविवार तक देशभर में मंकीपॉक्स के कुल 18,100 मामले सामने आए थे। जिसमें से न्यूयॉर्क में 3124 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इसके बाद कैलिफोरनिया में 3291 और फ्लोरिडा में 1739 मामले सामने आ चुके हैं। अभी तक अमेरिका में दुनिया में सबसे ज्यादा मंकीपॉक्स के मामले सामने आये हैं। सीडीसी के निदेशक रोशेल वालेंस्की ने कहा हालांकि मंकीपॉक्स के मामले में अमेरिका में अभी भी राष्ट्रीय स्तर पर मामले बढ रहे हैं, लेकिन इस वायरस के प्रसार की गति अब धीमी पड़ने लगी है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *