वाराणसी 30 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस पखवारे के अवसर पर सातवें दिन 23सितंबर को वोकल फॉर लोकल कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
मंगलवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय की अध्यक्षता में गुलाब बाग में आयोजित बैठक में महिला मोर्चा के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिले व महानगर से उभरते हुए “आत्मनिर्भर भारत” की सफलता की कहानी “वोकल फार लोकल” के माध्यम से प्रदेश तक पहुंचाना है। महानगर स्तर पर लोगों को लोकल उत्पादों और व्यवसायों को बढ़ावा देने के लिए वन डिस्टिक वन प्रोडक्ट से जुड़ी प्रदर्शनी लगाकर लोगों को प्रेरित करना है।
महानगर कार्यक्रम प्रभारी महामंत्री नवीन कपूर ने कहा कि इस अभियान के तहत सभी जनप्रतिनिधि, प्रदेश, क्षेत्र, जिला एवं मंडल पदाधिकारी लोकल उत्पाद खरीदें और खरीदने का वीडियो / फोटोग्राफ – उस लोकल उत्पाद एवं व्यवसाय को चिन्हित करते हुए, सोशल मीडिया व नमो एप पर शेयर करें। उन्होंने कहा कि ऐप के माध्यम से बेहतरीन प्रोत्साहन का कार्य करने वाले 10 जिलों के अध्यक्षों को केंद्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।
उपरोक्त कार्यक्रम के निमित्त अभियान का सह प्रमुख भाजपा उपाध्यक्ष डॉक्टर गीता शास्त्री तथा महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष अशोक पटेल को बनाया गया है।
बैठक का संचालन महामंत्री प्रज्ञा पांडेय तथा धन्यवाद ज्ञापन महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष कुसुम सिंह पटेल ने दिया।
इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी, डॉ गीता शास्त्री, कुसुम सिंह पटेल, प्रज्ञा पांडेय, मंजू सिंह, मीरा गुप्ता, आरती पाठक, साधना पांडेय, प्रीति पुरोहित, रेखा सोनी, नेहा कक्कड़, मोहनिका माहेश्वरी, मीडिया प्रभारी प्रज्ञा पांडेय, चंद्रकला विश्वकर्मा, मोनिका पांडेय, संध्या पांडेय, साक्षी साहनी, पूजा राय, गीता शर्मा आदि मौजूद रहे।
