वाराणसी 28सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा दिनांक 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय के नेतृत्व में आज अस्सी घाट पर स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
सर्वप्रथम महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने अस्सी घाट पर झाड़ू लगाया और वहां पर फैली गंदगी को इक्कठा कर, नगर निगम के डस्टबीन में डाला तत्पश्चात वाटर कैनन की सहायता से घाट की सीढ़ियों पर जमा मिट्टी को साफ किया। घण्टों चले इस सफाई अभियान में महानगर पदाधिकारिओं के साथ महामना मंडल के कार्यकर्ताओ ने भी बढ़ चढ़कर सहयोग किया और कार्यक्रम को सफल बनाया।
मीडिया कर्मियो से बातचीत के दौरान महानगर अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गाँधी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार किया है।
मोदीजी देश के पहले ऐसे नेता हैं जिन्होंने राजनीति में सामाजिक सेवा का समावेश कर जनमानस की सेवा के लिए स्वयं को समर्पित किया और स्वयं को प्रधानमंत्री से बढ़कर प्रधानसेवक माना और झाड़ू लगाकर देश को स्वच्छता का संदेश दिया।
मोदीजी ने स्वच्छता को जनांदोलन का रूप दिया। हम कार्यकर्ता सिर्फ उनके पदचिन्हों पर चलकर इस अभियान को गति प्रदान कर रहे हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित लोंगो में विद्यासागर राय, अशोक पटेल, अभिषेक मिश्रा, आत्मा विशेश्वर, शत्रुघ्न पटेल, जगन्नाथ ओझा, सोमनाथ मौर्या, राजीव सिंह पटेल, पार्षदगण राजेश यादव चल्लू, विनोद भारद्वाज, रविंद्र सिंह,, मीडिया प्रभारी किशोर सेठ, शैलेंद्र मिश्रा सोनू ,आशा सिंह, देवेंद्र मौर्य, मदन मौर्या, मधुप सिंह, अभिषेक मौर्य गोपाल सहित अनेक कार्यकर्ताओ ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *