एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत अतुल्य भारत रोलर स्केटिंग यात्रा का आज तीसरा दिन रहा यात्रा सुबह 7:00 बजे बनिहाल से शुरू होकर शाम 6:00 बजे रामबन पहुंची आज का रास्ता बहुत ही खस्ताहाल रहा पहाड़ी रास्ता होने की वजह से उतार-चढ़ाव भी बहुत ज्यादा होने की वजह से स्केटरो को स्केट करने में काफी कठिनाई हो रही थी लेकिन इरादा मजबूत होने के वजह से लगातार चलते रहे और अपने गंतव्य तक सही सलामत पहुंच गए जहां टीम के रुकने की व्यवस्था आर्मी कैंप के गेस्ट हाउस में की गई है। यात्रा में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत भारत विकास परिषद क्रीड़ा भारती सहित अन्य संस्थाओं का सहयोग प्राप्त है।
यात्रा के दौरान अपने उद्देश्यों को लोगों के बीच बताने का कार्य किया जा रहा है एवं पंपलेट के माध्यम से भी जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। अतुल्य भारत रोलर स्केटिंग यात्रा कल प्रातः 7:00 बजे रामबन के जिला अधिकारी, उधमपुर के लिए रवाना करेंगे उसके पूर्व पौधारोपण का कार्य भी किया जाएगा। विदित हो कि यात्रा का नेतृत्व विश्व रिकॉर्ड धारी सुश्री सोनी चौरसिया द्वारा अपने गुरु राजेश डोगरा के निर्देशन में किया जा रहा है। वह अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ,काशी प्रांत की महिला जागरण प्रमुख और भारत विकास परिषद शिवा शाखा की मानद सदस्य है।
यात्रा में शामिल स्केटर मानसी राय राधा पाल सुप्रिया सिंह पुष्पा भारती अदिति यादव अंकिता शर्मा हेमा ओझा संकेत डोगरा विवेक डोगरा कार्तिक चौरसिया प्रकाश कुमार सहित 20 लोगों का दल है।
प्रेषक
प्रदीप कुमार
अध्यक्ष
भारत विकास परिषद,शिवा शाखा🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *