वाराणसी जनपद में 55000 भाजपा ने लगवाया वैक्सीन


महानगर के तीनों विधानसभाओ में कुल 29 सीएचसी व पीएचसी पर लगाए गए टीके


वाराणसी 29 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा दिनांक 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत गुरुवार को महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय के नेतृत्व में महानगर के तीनों विधानसभाओ में कुल 29 सीएचसी व पीएचसी पर मेगाकैंप लगाकर कोविड टीकाकरण किया गया।
मीडिया प्रभारी किशोर कुमार सेठ के अनुसार वाराणसी जनपद में 63000 वैक्सीन के सापेक्ष 55000 लोगों को पार्टी कार्यकर्ताओं ने वैक्सीन लगवाया।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देश के नागरिकों के स्वास्थ्य के प्रति बेहद संवेदनशील हैं और कोरोना काल की विभीषिका के दौरान उन्होंने अपना संयम बनाए रखते हुए देश के वैज्ञानिको पर अपना भरोसा जताया। जिसके परिणामस्वरूप देश के नागरिकों को कोविड से बचाव हेतु टीका उपलब्ध हो सका। कोविड टीकाकरण के माध्यम से प्रधानमंत्री देश के प्रत्येक नागरिक को सुरक्षा कवच प्रदान कर देश को सुरक्षित करना चाहते हैं। टीकाकरण अभियान को गति देने के लिए इस मेगाकैंप के माध्यम से कुल 29 जगहों पर टीकाकरण किया जा रहा है, जिसका लाभ आम जनमानस को मिल रहा है।
महानगर संयोजक जगदीश त्रिपाठी के साथ राहुल सिंह और बृजेश चौरसिया की देखरेख में आत्मा विशेश्वर, अभिषेक मिश्रा, मधुकर चित्रांश, अशोक पटेल, कुसुम सिंह पटेल, हाजी अब्दुल रहीम, डॉक्टर अनुपम गुप्ता, दिलीप साहनी, हरी केशरी, विवेक मौर्य, मधुप सिंह, मीडिया प्रभारी किशोर सेठ, शैलेंद्र मिश्रा सोनू के साथ मंडल अध्यक्ष गण गोपाल जी गुप्ता, रतन मौर्य, संदीप चौरसिया, नलिन नयन मिश्र, अजीत सिंह, अभिषेक वर्मा गोपाल, राम मनोहर द्विवेदी आदि ने सहयोग किया।
इन्होंने भी किया दायित्व का निर्वहन
पार्षदगण अशोक मौर्य, दिनेश यादव, सिंधु सोनकर, मदन मोहन दुबे, अमित जायसवाल, श्याम आसरे मौर्या, विवेक जायसवाल, महेंद्र सिंह गौतम आदि लोग उपस्थित थे ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *