संयुक्त राष्ट्र | कांगो में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन की प्रमुख बिनतोऊ कीता ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र देश से शांतिरक्षक बलों की वापसी की प्रक्रिया को गति देने के लिए वहां की सरकार के साथ मिलकर काम करने को ‘तैयार और इच्छुक है।कांगो में तैनात संयुक्त राष्ट्र के 14,000 से अधिक सैन्य और पुलिस कर्मी गर्मियों में देश में हुए हिसक प्रदर्शनों के निशाने पर थे। कीता ने शुक्रवार को सुरक्षा परिषद को बताया कि हाल के महीनों में एम-23 बागी समूह के दोबारा सिर उठाने के मद्देनजर संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन और पूर्वी कांगो के लोगों को प्रभावित करने वाला ‘विश्वास का संकट और गहरा गया है।

उन्होंने कहा कि इसने संयुक्त राष्ट्र के शांति बल को कलंकित करने और मिशन के बारे में दुष्प्रचार फैलाने के लिए ‘उपजाऊ जमीन प्रदान की। कांगो गणराज्य में संयुक्त राष्ट्र की ओर से चलाए जा रहे शांति मिशन को मोनुस्को के नाम से जाना जाता है। कीता ने कहा, “विश्वास का संकट कांगो में नए सिरे से हिसक प्रदर्शनों और चिताजनक घटनाओं का कारण बना है, जिसमें दर्जनों प्रदर्शनकारी और शांति मिशन के चार जवान मारे गए हैं।”

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *