इंटरनेट डेस्क। आईपीएल हमेशा चर्चाओं में रहता है कभी खेल को लेकर तो कभी खिलाड़ियों पर लगने वाली बोली को लेकर तो कभी कभी ऐसे खिलाड़ियों को लेकर भी जो नाम से तो बड़े है लेकिन उनको कोई खरीदार तक नहीं मितला है इसकों लेकर।

लेकिन इस बार आईपीएल नीलामी की मेजबानी को लेकर चर्चाओं में है। जानकारों की माने तो इस बार इस्तांबुल उन पांच संभावित स्थलों में शामिल है, जो आईपीएल की नीलामी की मेजबानी की दावेदारी में शामिल हैं।

नीलामी की मेजबानी करने वालों में बेंगलुरू के अलावा नई दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद भी दावेदारों में शामिल हैं। आयोजन स्थल पर अंतिम फैसला आईपीएल संचालन परिषद की बैठक में किया जाएगा।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *