इंटरनेट डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2022 में गुरूवार को पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए मैच में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। पाकिस्तान की टीम जिम्बाब्वे के सामने मात्र 1 रन से मैच हार गई। इस हार के बाद पाकिस्तान के लिए अब आगे का रास्ता मुश्किलों भरा हो गया है।
आपकों बता दें की हार के बाद पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर है। जिम्बाब्वे ने पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 130 रन का स्कोर बनाया।
इसके जवाब में खलने उतरी पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 129 रन ही बना सकी और एक रन से मैच हार गई। इस हार के बाद पाकिस्तान के कई पूर्व क्रिकेटर टीम के खेल से निराश नजर आए।
