“आप” के प्रदेश नेता पहुंचे धरने पर, दिया समर्थन
बीएचयू के कुलपति निर्मम और संवेदनहीन हैं-दिनेश पटेल
आंदोलनरत छात्रों ने सांसद संजय सिंह जी को दिया पत्र
वाराणसी, 01 नवम्बर,
आम आदमी पार्टी के नि.प्रदेश महासचिव दिनेश पटेल जी ने बीएचयू के कुलपति के रवैये की भत्सर्ना करतें हुए उन्हें, उन्हें निर्मम और संवेदनहीन करार दिया। उन्होंने कहा कि छात्र हिदुस्तान के सबसे बड़े पर्व दीपावली के दरम्यान भी उनके आवास के बाहर सड़कों पर बैठे थे, परंतु छात्रों के अभिभावक कुलपति जी इस अवसर पर भी छात्रों के बीच नहीं पहुँचे और न ही आंदोलनरत छात्रों से कोई वार्ता करने की पहल की। दिनेश जी ने आगे कहा कि BHU में BAMS के छात्र, PG सीटों की बढ़ोतरी की मांग को लेकर विगत 25 दिनों से खुले आसमान के नीचे क्रमिक अनशन कर रहे हैं BAMS में कुल 96 प्रोफेसर नियुक्त है और PG की सीटे महज 48 है। यानी प्रोफेसर की इतनी ज्यादा संख्या होते हुए सीटों को नहीं बढ़ाया जा रहा है l क्रमिक अनशन कर रहे छात्रों को आंदोलन खत्म करने की चेतावनी दी जा रही हैं l विश्विद्यालय प्रशासन कृपया छात्रों के भविष्य के साथ खेलना बंद कर और छात्रों की मांग को पूरा करे l
प्रदेश के सबसे बड़े यूनिवर्सिटी बीएचयू में अचानक कई गुना फीस बढ़ा दिया गया, जिसके विरोध में “आप” के छात्र विंग(CYSS) के प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप तिवारी के नेतृत्व में कुलपति आवास के बाहर छात्र पिछले 19 दिनों से धरनारत हैं। वहीं दूसरी ओर आयुर्वेद विभाग के छात्र भी सीट बढ़ाने की मांग को लेकर पिछले 27 दिनों से कुलपति आवास के बाहर बैठे हुए हैं।
आंदोलन को समर्थन देने बीएचयू पहुंचे “आप” के नि.प्रदेश महासचिव दिनेश पटेल जी, पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ एपी सिंह पाल जी,प्रदेश प्रवक्ता मुकेश सिंह जी को आंदोलनकारी छात्रों ने बताया कि कई दिनों से हम कुलपति आवास के बाहर सड़कों पर बैठें हैं, परंतु कुलपति जी से कोई सवांद स्थापित नहीं हो पाया।
इस दौरान आयुर्वेद के छात्रों ने आप के राज्यसभा सांसद/प्रदेश प्रभारी संजय सिंह जी को संबोधित पत्र “आप नेताओं” को दिया। पत्र के माध्यम से समस्या को अवगत कराते हुए, छात्रों ने समर्थन मांगा। पार्टी नेताओं ने आश्वासन दिया हैं कि छात्रों की आवाज को बल दिया जायेगा।
इस दौरान सर्वश्री कैलाश पटेल(वरिष्ठ उपाध्यक्ष काशी प्रान्त),घनश्याम पांडेय(जिला मीडिया प्रभारी),अर्पित गिरी(प्रदेश सोशल मीडिया), आर.के.उपाध्याय, प्रमोद श्रीवास्तव, गुलाब राठौर सुदर्शन कुमार, भानु यादव दीपू ,डब्लू शाश्वत,आनन्द प्रजापतिआदि उपस्थित रहे ।।
